क्राइम

चलती कार पर फायरिंग, टायर में लगी गोली पुरानी रंजिश का मामला

चलती कार पर फायरिंग, टायर में लगी गोली पुरानी रंजिश का मामला

सतना में टोल प्लाजा ठेकेदार पर हमला

चलती कार पर फायरिंग, टायर में लगी गोली पुरानी रंजिश का मामला

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड पर मौहार टोल प्लाजा के ठेकेदार अमन सिंह और उनके साथियों पर रविवार शाम को जानलेवा हमला हुआ। बदमाशों ने चलती कार पर फायरिंग की। गोली कार की टायर में लगी। कार सवार सभी सुरक्षित है।

घटना के समय कार में अमन सिंह के साथ उनके चार दोस्त शांतनु सिंह बघेल, अर्पित सिंह, आदर्श सिंह और मृगेंद्र सिंह मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क की दूसरी तरफ से गोली चलाई गई, जिससे कार को रोंग साइड पर ले जाना पड़ा। गोली कार के अगले टायर में जा लगी।

*पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका*
सिविल लाइन थाने के टीआई योगेंद्र सिंह के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पतेरी निवासी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले दोनों पक्षों के बीच टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!